क्रांइमछत्तीसगढ़

श्री कृष्णा सॉल्वेंट प्लांट में खौफनाक वारदात, विवाद के बाद मजदूर के शरीर में एयर ब्लोअर से भरी हवा, हालत गंभीर

आरंग क्षेत्र के ग्राम रसनी स्थित श्री कृष्णा सॉल्वेंट प्लांट में एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है। नाइट शिफ्ट के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद एक मजदूर ने अपने ही सहकर्मी के साथ क्रूर हरकत कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना 11 मार्च की रात की है। प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान आरोपी मजदूर मोती साहू एयर ब्लोअर मशीन से काम कर रहा था, जबकि पीड़ित मजदूर ड्यूटी शुरू करने से पहले कपड़े बदल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद से नाराज होकर आरोपी मोती साहू ने एयर ब्लोअर मशीन को पीड़ित के मलद्वार पर लगा दिया और हवा का दबाव इतना अधिक था कि पीड़ित वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।

इसके बाद सहकर्मियों ने तुरंत उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे महासमुंद के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के अंदर हवा के अधिक दबाव के कारण उसकी आंतों में गंभीर सूजन आ गई है और पेट में संक्रमण फैल गया है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद आरंग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मोती साहू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास का मामला, परिस्थितियों के आधार पर) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts