मध्यप्रदेश

सीहोर में आंधी-बारिश का कहर, 40 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने मचाई तबाही

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश के चलते शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

आंधी का सबसे ज्यादा असर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर देखने को मिला। कई घरों की छतों पर लगी सोलर प्लेटें तेज हवाओं में उड़ गईं, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं झुग्गियों और छोटे मकानों पर लगे टीन शेड भी उखड़कर दूर जा गिरे। कई परिवारों के आशियाने क्षतिग्रस्त होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सड़कों पर पानी भरने और मलबा फैलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts