क्रांइममध्यप्रदेश

कंप्रेसर टंकी में भीषण धमाका: पंचर दुकान संचालक की मौके पर मौत, पास खड़ा बाइक सवार बाल-बाल बचा

सतना। जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के रजौला इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पंचर बनाने की दुकान में कंप्रेसर टंकी फटने से संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, रजौला वार्ड नंबर 12 हनुमान मंदिर के पास रामकिशोर प्रजापति अपनी दुकान पर कंप्रेसर मशीन के जरिए कई वर्षों से पंचर बनाने का काम कर रहे थे। एक बाइक का पंचर ठीक करने से पहले वे टायर में हवा भरकर जांच कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे कंप्रेसर मशीन की नॉब बंद करने अंदर गए, अचानक टंकी में ब्लास्ट हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां कंप्रेसर मशीन के परखच्चे उड़ चुके थे और रामकिशोर मृत अवस्था में पड़े थे। हादसे में बाइक चालक सुरक्षित बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर टंकी में हवा का दबाव अधिक हो जाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts