खेलछत्तीसगढ़

रायपुर में 10 और 13 मई को IPL के दो बड़े मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को IPL के दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी। दर्शकों को ध्यान रखना होगा कि टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ही उपलब्ध रहेंगे। किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें।

जानकारी के अनुसार, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

अपडेट के मुताबिक, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिन तक शहर में रुकेगी। इस दौरान टीम मैदान पर अभ्यास भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

टिकट की कीमतों की बात करें तो सबसे सस्ता टिकट लगभग ₹2000 का हो सकता है। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की विभिन्न श्रेणियां उपलब्ध रहेंगी। दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल भी हटा दिए गए हैं, जिससे फैंस खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts