लोरमी। आमतौर पर बड़े नेताओं के साथ कड़ी सुरक्षा और सायरन बजाती गाड़ियां नजर आती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस परंपरा से अलग हटकर एक नई मिसाल पेश की। उनका एक अलग अंदाज सामने आया, जिसने लोगों को चौंका दिया।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री औचक निरीक्षण पर निकले थे, लेकिन उन्होंने सरकारी गाड़ी और प्रोटोकॉल को छोड़कर एक आम नागरिक की तरह स्कूटी से ही शहर का दौरा किया। खुद स्कूटी चलाते हुए वे गलियों में पहुंचे और जमीनी हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रास्ते में मिलने वाले लोगों से सीधे बातचीत की। स्कूटी रोककर बुजुर्गों का हालचाल जाना और युवाओं से विकास कार्यों को लेकर फीडबैक भी लिया। उनके इस सहज व्यवहार की लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है और इसे लोकतंत्र की सादगी का उदाहरण माना जा रहा है।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।





