मनोरंजन

Met Gala 2026 में भारतीय सितारों का जलवा, जानिए कब और कहां देखें ‘फैशन की सबसे बड़ी रात’

दुनिया के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट Met Gala 2026 का आगाज होने जा रहा है और इस बार न्यूयॉर्क के रेड कार्पेट पर भारतीय सितारों की खास मौजूदगी देखने को मिलेगी। करण जौहर जहां इस इवेंट में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं।

4 मई को Metropolitan Museum of Art में आयोजित होने वाले इस बड़े फैशन इवेंट में फिल्म निर्माता करण जौहर पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे नताशा पूनावाला के साथ शिरकत कर सकते हैं। उनके करीबी और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी, और इस बार उनके साथ रणवीर सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। खास बात यह है कि दीपिका अपने ‘बेबी बंप’ के साथ नजर आ सकती हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने खास अंदाज में इवेंट में शामिल होंगी। चर्चा है कि आलिया भट्ट भी इस बार शानदार वापसी कर सकती हैं। इसके अलावा ईशा अंबानी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती हैं।

भारतीय दर्शक इस ‘फैशन की सबसे बड़ी रात’ को 5 मई की सुबह करीब 3:30 बजे Vogue के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

इस साल के आयोजन की खास बात यह है कि इसकी सह-अध्यक्षता बियॉन्से, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और अन्ना विंटोर जैसी हस्तियां कर रही हैं, जबकि लिसा होस्ट कमेटी का हिस्सा हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि सितारे ‘फैशन इज आर्ट’ थीम को किस अंदाज में पेश करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts