राजनांदगांव में आज छात्रों ने अपने हक, बेहतर शिक्षा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। भारी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर अपने जीवन और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि देश के हित और आने वाले कल की है।सोशल मीडिया पर भी इस आंदोलन को लेकर लोगों से भावुक अपील की जा रही है: “अगर आप छात्रों के साथ सड़कों पर नहीं उतर सकते, तो कम से कम उनके पक्ष में आवाज उठाएं। अगर बोल भी नहीं सकते, तो जो उनके समर्थन में खड़े हैं, उन्हें अपना नैतिक समर्थन (Moral Support) जरूर दें। आज अगर हम इन बच्चों के साथ खड़े नहीं हुए, तो इतिहास और हमारा खुद का ज़मीर हमें कभी माफ नहीं करेगा।”यह संघर्ष देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई बन चुका है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और इन युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




