छत्तीसगढ़

मंत्रालय में फाइलों के बीच मिला सांप, कर्मचारियों में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्थित महानदी भवन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब श्रम विभाग के अनुभाग कक्ष में फाइलों के बीच एक सांप दिखाई दिया। कर्मचारी जरूरी फाइलें तलाश रहे थे, तभी फाइलों के ढेर के बीच सांप रेंगता नजर आया। इसके बाद विभाग में मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए सांप को ‘ढोड़िया’ प्रजाति का बताया जा रहा है, जो बिना जहर वाला होता है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप वहां कब से छिपा हुआ था।

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी मंत्रालय के भूतल स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग में सांप मिलने की घटना सामने आई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts