अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट स्टारर फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई ने भी सभी का ध्यान खींचा है।
अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में फिल्म ‘कृष्णावतारम’ देखी, जिसके बाद इसे पूरे राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया। इस फैसले के बाद फिल्म के मेकर्स और फैंस में खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कई कैबिनेट मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को फिल्म काफी पसंद आई।





