देश

ITR Filing 2026: गलत फॉर्म चुना तो आ सकता है नोटिस, फ्रीलांसर और सैलरी वाले ऐसे चुनें सही आईटीआर फॉर्म

साल 2026 में इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर भरने का समय आ गया है. अगर आप आईटीआर फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले सही आईटीआर फॉर्म चुनना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको इनकम टैक्स विभाग के नोटिस के चक्कर में डाल सकती है. नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और प्रोफेशनल्स के लिए अलग-अलग आईटीआर फॉर्म तय किए गए हैं. ऐसे में रिटर्न भरने से पहले जान लीजिए कि आपकी कमाई के हिसाब से कौन-सा आईटीआर फॉर्म सबसे सही रहेगा.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए सभी आईटीआर फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं. हालांकि पोर्टल तकनीकी रूप से 1 अप्रैल से खुल जाता है, लेकिन आमतौर पर मई के मध्य से फाइलिंग तेज होती है.
सैलरीड कर्मचारियों के लिए कौन-सा फॉर्म सही?
अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है, तो आमतौर पर आपको ITR-1 (Sahaj) भरना होगा. इसमें सैलरी, दो हाउस प्रॉपर्टी और ब्याज से होने वाली आय दिखाई जा सकती है. इस बार आईटीआर-1 में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. पहले इसमें कैपिटल गेन दिखाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब अगर लिस्टेड शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड से आपका लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) 1.25 लाख रुपये तक है, तो उसे आईटीआर-1 में दिखाया जा सकता है. अगर LTCG इससे ज्यादा है, तो आपको आईटीआर-2 भरना पड़ेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts