क्रिकेटखेल

IPL 2026: राजस्थान और लखनऊ में आज भिड़ंत

आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच खास तौर पर राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राजस्थान का आगे का सफर इसी पर टिका है।

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच के मुकाबलों में मिली हार ने टीम की राह मुश्किल कर दी। इसके बावजूद राजस्थान अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। अंक तालिका में टीम 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में आज की हार राजस्थान की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है।

राजस्थान को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलने की उम्मीद है। टीम जयपुर की पिच, मौसम और बाउंड्री डायमेंशन को अच्छी तरह समझती है, जो उसके पक्ष में जा सकता है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पांच बार राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स केवल दो मैच जीत सकी है।

राजस्थान की बल्लेबाजी इस समय काफी मजबूत नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें यशस्वी जायसवाल का अच्छा साथ मिल रहा है। नीचे के क्रम में ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर जैसे ​बल्लेबाज हैं। टीम की गेंदबाजी भी काफी अच्छी है।

हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश अच्छी फॉर्म में हैं, जिससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत होगी। मुकाबले को लेकर माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन एक छोटी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts