देश

किस्मत हो तो थलापति विजय जैसी, पहले TVK को जिताया, अब खुद सामने से आ गई खुशखबरी

सच में अगर किस्मत हो तो थलापति विजय जैसी. सिनेमा से सियासत में नए-नए आए. तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टी टीवीके बनाई. महज दो साल की मेहनत में बड़े-बडे़े सियासी धुरंधरों को पानी पिला दिया. अब एक्टर विजय टीवीके की सरकार बना रहे हैं. जी हां, तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज है. टीवीके अपने नंबर गेम को बेहतर करने में जुट गई है. यह तय है कि तमिलनाडु में गठबंधन की ही सरकार बनेगी. थलापति विजय की पार्टी टीवीके लीड करेगी. मगर सवाल है कि आखिर टीवीके को कौन-कौन सपोर्ट कर रहा है? इस बीच खुद एक्टर विजय के सामने चलकर खुशखबरी आई है.
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एआईएडीएमके के कई विधायक थलापति को अपना समर्थन देना चाहते हैं. यह ठीक वैसे ही है, जैसे किसी को प्यास लगी हो और कुआं खुद चलकर उसके पास आए. जी हां, एआईएडीएमके (AIADMK) के दो-तिहाई से अधिक विधायक चेन्नई में राज्यसभा नेता सीवी षणमुगम के दफ़्तर में इकट्ठा हुए. मकसद थलापति विजय को अपना समर्थन देना. थलापति विजय के सर्मथन में एआईएडीएमके विधायकों का जुटान पार्टी में फूट का संकेत है.

एआईएडीएमके के करीब 35 विधायक चेन्नई में राज्यसभा नेता सीवी षणमुगम के दफ़्तर पहुंचे. यह नई तमिलनाडु विधानसभा में पार्टी की कुल संख्या का दो-तिहाई है. एआईएडीएमके के राज्यसभा नेता सीवी षणमुगम ने तमिलनाडु चुनाव माइलम सीट से जीता था. ख़बरों के मुताबिक, इन विधायकों ने AIADMK के महासचिव के पलानीस्वामी से TVK के साथ गठबंधन करने पर विचार करने का अनुरोध किया है. गौरतलब है कि टीवीके बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts