छत्तीसगढ़

खाद के बढ़े दामों से किसान परेशान, भाजपा सरकार किसानों पर डाल रही आर्थिक बोझ : राम साहू

छुरिया।राजनांदगांव जिला किसान कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री राम साहू ने रासायनिक उर्वरकों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खेती-किसानी की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान में किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
राम साहू ने बताया कि वर्तमान में इफको खाद का मूल्य 2100 रुपये, राखड़ खाद 510 रुपये तथा यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई कीमतों से छोटे और सीमांत किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों की आवाज उठाती रही है और सरकार से मांग करती है कि खाद की कीमतों में कमी लाकर किसानों को राहत दी जाए। साथ ही सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राम साहू ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान कांग्रेस किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts