रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब टीवी पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों और ओटीटी पर सफलता हासिल करने के बाद फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है। ऐसे में फैंस अब इस फिल्म को घर बैठे टीवी पर भी देख सकेंगे।
फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 30 मई 2026 को होगा। खास बात यह है कि फिल्म एक साथ तीन चैनलों पर प्रसारित की जाएगी। दर्शक इसे रात 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर देख पाएंगे।
टीवी प्रीमियर डिटेल्स:
प्रीमियर डेट: 30 मई 2026
समय: रात 7 बजे
चैनल: स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे एक साथ कई चैनलों पर ला रहे हैं, ताकि अलग-अलग रीजनल मार्केट और डीटीएच प्लेटफॉर्म के दर्शक भी इसका आनंद ले सकें।
फिल्ममेकर आदित्य धर ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, “फिल्म को मिले प्यार के लिए हम बहुत आभारी हैं। ऑडियंस ने धुरंधर को बहुत प्यार दिया। इसका मतलब है कि अब फिल्म को घर-घर तक पहुंचाया जाए। फैमिलीज के इस फिल्म को एक्सपीरियंस करने का हम इंतजार कर रहे हैं।”
अगर ओटीटी की बात करें तो ‘धुरंधर’ फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं खबर है कि फिल्म का दूसरा पार्ट 4 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।





