छत्तीसगढ़

लाखों विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे (CGBSE Results 2026) जारी कर दिए हैं।

इस साल 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास हुए हैं। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 10वीं कक्षा में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। यहां संध्या, परीरानी और अंशुल ने पहला स्थान हासिल किया है।

इस वर्ष कुल 5.66 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 छात्र शामिल रहे। छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।

पिछले कुछ वर्षों से टॉपर सूची में छात्राओं का दबदबा बना हुआ है। पिछले साल 10वीं-12वीं में 104 विद्यार्थी टॉप-10 की लिस्ट में थे, जिसमें 69 लड़कियां थी। इसके अलावा उत्तीर्ण होने में भी लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं।

बोर्ड परीक्षा के नतीजे साल दर साल बेहतर हो रहे हैं। पिछले साल 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में हायर सेकेंडरी का परिणाम लगातार 80% से ऊपर बना हुआ है।

इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पढ़ाई के क्षेत्र में अपनी बढ़त कायम रखी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts