छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम: अंधड़ और बारिश के आसार, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 13 मई से प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजनांदगांव सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर या शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts