रायपुर। माननीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक, औद्योगिक विकास तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के जनहित और क्षेत्रीय विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
मुलाकात के दौरान देश में औद्योगिक क्षेत्र को नई मजबूती देने, सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही उद्योगों के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और राज्यों के समन्वित विकास को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के अनुभव, दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन से अनेक विषयों पर नई दृष्टि प्राप्त हुई। उनके विचारों ने औद्योगिक आत्मनिर्भरता, जनकल्याण और विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रेरणा प्रदान की।
चर्चा के दौरान यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जैसे जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिल रही है।




