छत्तीसगढ़

छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदान के लिए किया गया जागरूक

जिला प्रशासन कार्यालय कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के दिशा निर्देश में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के प्रांगण से गौरी शंकर मंदिर बसदेई तक विशाल साइकिल रैली एवं शपथ का आयोजन विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदान के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए एक विशाल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लता बेक स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक नोडल श्री जयराम प्रसाद, सुदर्शन दास, अखिलेश कुमार यादव, अजय देवांगन एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के प्राचार्य श्री विनोद सोनी एव स्कूल के सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts