मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शिवाजी महाराज ने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। श्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




