छत्तीसगढ़

23 साल की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं पास, तिल्दा की चारु पांडेय को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा गोल्ड मेडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा की रहने वाली चारु पांडेय ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों की 19 प्रतियोगी परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी।

चारु पांडेय वर्तमान में CAG विशाखापट्टनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS (PO), SSC ( GD), SSC CPO, NET-JRF, SBI Clerk, CGTET, RRB Group D, RRB NTPC, CG SI, DELHI POLICE, CG NHM, Transport Sub inspector, SSC CGL ( 2023), SSC CHSL ( 2023), SSC MTS ( 2023) और RRB group D ( 2023) जैसे एक्जाम क्वालिफाई कर एक मिसाल कायम की है।

चारु, प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की पुत्री हैं। उन्होंने लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है।

मई 2025 में उनकी नियुक्ति CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के रूप में हुई थी। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा वर्ष 2026 का बेस्ट AAO अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। इसके बाद 27 जनवरी को पदोन्नति मिलने पर उन्हें CAG विशाखापट्टनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर पदस्थ किया गया।

चारु पांडेय की इस विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। चारु की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts