मनोरंजन

‘ऊंचा लंबा कद’ के नए वर्जन पर फूटा फैंस का गुस्सा, कटरीना को किया याद

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस गाने में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी नजर आ रही है। मेकर्स ने 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ के लोकप्रिय गीत को नए अंदाज में पेश किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

गाने में अक्षय और दिशा की केमिस्ट्री, रंगीन विजुअल्स और हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस को दिखाया गया है। इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। इसमें मेघा बाली के लिखे गए नए लिरिक्स के साथ समीर का गाना भी शामिल हैं।

हालांकि रिलीज के बाद कई दर्शकों ने पुराने गाने से इसकी तुलना शुरू कर दी। खासकर कटरीना कैफ के साथ फिल्माए गए ओरिजिनल वर्जन को याद करते हुए कई फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

एक यूजर ने लिखा, “आप पुराने गाने को खा गए, ये नहीं करना था।”
एक अन्य यूजर ने कहा, “कटरीना की याद आ रही है।”
वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी की, “अक्षय पाजी, ये बहुत गलत किया, खुद देखो यार दोनों गाने, समझ आ जाएगा।”

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि “धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।” अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक फिल्म को कितना पसंद करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts