छत्तीसगढ़

आज से शुरू हुआ नौतपा, छत्तीसगढ़ में अगले 9 दिन और बढ़ेगी भीषण गर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते आने वाले 9 दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

रविवार को राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में 43.3 डिग्री और रायगढ़ में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कोरबा में पारा 42.5 डिग्री तक पहुंचा। इसके अलावा बलरामपुर और पेंड्रारोड में 41.8 डिग्री, अंबिकापुर में 41.7 डिग्री, रामानुजगंज में 40.1 डिग्री और जशपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में राजनांदगांव सबसे ऊपर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माना (रायपुर) में 45 डिग्री, दुर्ग में 44.5 डिग्री, बेमेतरा में 44.3 डिग्री, बिलासपुर में 44.2 डिग्री और रायपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts