देश

दिल्ली की इन कॉलोनियों में बसने को बेताब हैं धनकुबेर, 3 महीने में 32% तक बढ़ी कीमतें

देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले दक्षिण दिल्ली (South Delhi) का रियल एस्टेट मार्केट में दिनों पूरे शबाब पर है. साल 2026 की पहली तिमाही के आंकड़े गवाही दे रहे हैं साउथ दिल्‍ली में प्रॉपर्टी खरीदने को धनकुबेर बेताब हैं. दक्षिण दिल्ली अब केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि निवेश का सबसे सुरक्षित और रिटर्न देने वाला ठिकाना भी बन चुका है. महज तीन महीनों के भीतर ही यहां की प्रॉपर्टी की कीमतों में 32 फीसदी तक का जोरदार उछाल आया है.
रियल एस्टेट फोकस्ड अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड, ‘गोल्डन ग्रोथ फंड’ (Golden Growth Fund) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कैटेगरी ‘ए’ और ‘बी’ की कालोनियों में प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल आया है. दिल्ली नगर निगम ने राजधानी की कॉलोनियों को ‘ए’ से लेकर ‘एच’ तक कुल 8 कैटेगरी में बांटा हुआ है. प्रॉपर्टी टैक्स, सर्किल रेट और स्टांप ड्यूटी इन्हीं कैटेगरी के आधार पर तय होती है. खास बात यह है कि चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में कैटेगरी ‘B’ की कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की कीमत ज्‍यादा बढ़ी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts