देश

प्रतीक यादव का पूरा हुआ पोस्टमार्टम, लखनऊ में बढ़ी हलचल, घर ले जाया जाएगा शव

प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी कानूनी रास्ता है, उसे अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लड़का था, अब हमारे बीच वह नहीं हैं. वहीं उनसे जब प्रतीक यादव से आखिरी मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि तारीख तो नहीं बता सकता मैं. लेकिन करीब दो महीने पहले हमारी मुलाकात हुई थी. तब भी मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. बता दें कि बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की मौत हो गई. प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ब्रॉट डेड लाया गया था. वहीं प्रतीक यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts