देश

फर्नीचर बनवाना वाटर प्रूफिंग करवाना अब पड़ेगा महंगा, इसकी वजह भी अमेरिका की जिद

दुनिया के दूसरे कोने में हो रही जंग का असर अब सीधे आपके घर और जेब पर पड़ने वाला है. अगर आप अपने घर में फर्नीचर बनवाने या मरम्मत का काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, ईरान और उसके आसपास के इलाकों में जारी तनाव की वजह से भारत में फेविकोल और डॉक्टर फिक्सिट जैसे मशहूर ब्रांड्स बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने अपने सामान के दाम बढ़ा दिए हैं.
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु वत्स (Sudhanshu Vats) ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से कच्चा माल बहुत महंगा हो गया है. कंपनी जो सामान बनाती है, उनमें इस्तेमाल होने वाली मुख्य चीजें कच्चे तेल से जुड़ी होती हैं. इनमें सबसे जरूरी है विनाइल एसीटेट मोनोमर (Vinyl Acetate Monomer), जिसे VAM कहा जाता है. यह फेविकोल बनाने का सबसे मुख्य हिस्सा है. कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से इस कच्चे माल की लागत में करीब 40 से 50 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का कहना है कि लागत इतनी बढ़ गई है कि अब कीमतों में इजाफा करना उनकी मजबूरी बन गया है.
अगर देखा जाए तो ईरान में छिड़े युद्ध के पीछे अमेरिका की जिद है. यदि अमेरिका अपनी जिद छोड़ता है तो होर्मुज का रास्ता खुल सकता है और उस रास्ते भारत तक पहुंचने वाले कच्चे तेल की कीमतें कम या स्थिर बनी रह सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts