देशव्यापार

आज सोना-चांदी हुआ महंगा, चांदी में 6000 रुपये का उछाल, दिल्ली से लेकर जयपुर तक ये है रेट

सोने और चांदी के भाव में कल 5 मई को ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला था. आज 6 मई को सोना और चांदी का भाव एमसीएक्स पर उछल गया है. एमसीएक्स पर सोने का दाम 1967 रुपये उछलकर 151720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, चांदी का रेट 6181 रुपये चढ़कर 250497 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है.
सोने का रेट इंटरनेशनल मार्केट में भी 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर 4632 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी का दाम 2.49% चढ़कर 75.41 पर ट्रेड कर रहा है.
सराफा बाजार में सोने का भाव
24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,760 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,610 की गिरावट के साथ आया है. वहीं, राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही सोने के दाम में ₹10 प्रति 10 ग्राम की हल्की कमी दर्ज की गई है.

वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,49,170 के आसपास रहा. चेन्नई में सोने के दाम बाकी शहरों से थोड़े ज्यादा रहे, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,50,760 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. जयपुर में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,49,320 पर है.

चांदी के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. दो दिनों की स्थिरता के बाद आज फिर इसमें गिरावट आई है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में चांदी ₹10,100 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है, जबकि इससे पहले लगातार दो दिनों में यह ₹15,000 प्रति किलो महंगी हुई थी.
आज दिल्ली में चांदी ₹100 की गिरावट के साथ ₹2,54,900 प्रति किलो पर है. मुंबई और कोलकाता में भी इसके दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं. वहीं, चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव ₹2,64,900 प्रति किलो दर्ज किया गया है. इस तरह चारों बड़े महानगरों में चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा बनी हुई है.
सोने-चांदी के भाव में क्यों आई तेजी?
बुधवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़त देखी गई है. कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोना 1% से ज्यादा महंगा हो गया. इसके साथ ही कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आई, जिससे महंगाई को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई है और यह उम्मीद बनी है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची नहीं रहेंगी. इसी बीच बाजार को अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से भी थोड़ा भरोसा मिला, जिससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts