देश

चीन के सीने पर भारत चला रहा जेसीबी! बन रही दुनिया की सबसे ऊंची टनल, बर्फ गिरे या बादल फटे-नहीं रुकेगा रास्‍ता

भारत अब अपनी सीमाओं को मजबूत बनाने पर काम कर रहा है. खासकर चीन की सीमा पर सड़क और टनल बनाने पर पूरा जोर है. पहले भी भारत को सबसे ज्‍यादा तनाव चीन की सीमा पर ही झेलना पड़ा है. इससे सबक लेते हुए अब चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था बनाई जा रही है. इस कड़ी में अगला कदम है दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग बनाना, जो चीन की सीमा के बिलकुल पास बनाई जा रही है. यह सुरंग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी, जो हर मौसम में कनेक्टिविटी को बनाए रखने का काम करेगी.

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानी बीआरओ की अगुवाई में बन रही इस टनल का काम जुलाई, 2024 में ही शुरू हो चुका है. इसे 4 साल यानी अगस्‍त 2028 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है. टनल का आधा काम हो चुका है और मौसम की तमाम बाधाओं के बावजूद इसका निर्माण कार्य अनवरत जारी है. वैसे तो भारत ने अटल टनल और चेनानी-नासरी सहित कई बड़ी सुरंगों का निर्माण कराया है, लेकिन यह टनल कई मायनों में काफी खास मानी जा रही है.

हिमाचल प्रदेश से लद्दाख के बीच बन रही इस टनल का नाम है शिंकुन ला टनल. इसे हिमाचल प्रदेश के शिंकुन ला दर्रे के नीचे से बनाया जा रहा है. अभी सर्दियों के मौसम में इस दर्रे को पार करना लगभग नामुमकिन हो जाता है और सेना को भी अपने पैर पीछे खींचने पड़ते हैं. 2 साल बाद जब यह तैयार हो जाएगी तो इस टनल के रास्‍ते हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी से लद्दाख की जंस्‍कार घाटी तक सीधी कनेक्टिविटी बन जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts