छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, DRG के तीन जवान शहीद, एक घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट में DRG के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के वन इलाके में डीआरजी की टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया और जवान इसकी चपेट में आ गए।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कोरोसकोड़ा इलाके में जवान सर्चिंग और डी माइनिंग के लिए निकले हुए थे। यह नारायणपुर और कांकेर का बॉर्डर इलाका है। डी मीईनिंग के दौरान आईईडी बम विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से कांकेर DRG के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि घायल जवान का इलाज जारी है।

एसपी निखिल राखेचा ने कहा—
“डी माइनिंग अभियान के दौरान दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 04 सदस्य घायल हो गए थे। जिसमे इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने से घटना स्थल पर शहीद हो गए। 1 ज़ख़्मी जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार हेतु आवश्यक सुविधा दी जा रही है।”

वहीं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। जिसके वजह से तीन पुलिस बल के जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts