रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे सीएम विष्णु देव साय जारी करेंगे। इस साल 10वीं परीक्षा में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 छात्रों ने हिस्सा लिया है।
परिणाम जारी होने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता हूँ। परीक्षा में जिनके परिणाम मंशा के अनुरूप नहीं होंगे, उनको भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कोई बहुत बड़ा बात नहीं है. हताश होने ज़रूरत नहीं है। परीक्षा है, परिश्रम के अनुरूप परिणाम आएगा।”
उन्होंने आगे बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।
वहीं पेपर लीक के मुद्दे पर एनएसयूआई के विरोध को लेकर उन्होंने कहा, “पेपर लीक हुआ ही नहीं है, तो किस बात का विरोध किया जा रहा है।”





