छत्तीसगढ़

15 मई से दो ट्रेनों के स्लीपर कोच में मिलेगी बेडरोल सुविधा

रायपुर रेल मंडल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल करने जा रहा है। अब तक बेडरोल की सुविधा केवल एसी और उच्च श्रेणी के कोच में किराए के साथ शामिल होती थी, लेकिन अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी यह सुविधा देने की तैयारी की गई है।

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया, “प्रयोग के तौर पर रायपुर रेल मंडल से छूटने वाली 2 ट्रेनों में बेडरोल देने की योजना बनाई गई है।” पहली ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस है, जो दुर्ग से भोपाल तक की है। वहीं दूसरी ट्रेन संपर्क क्रांति है, जो दुर्ग से निजामुद्दीन तक जाती है। अभी तक रेलवे के द्वारा थर्ड एसी और हायर क्लास में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेन के किराया में इनबिल्ट होता है।

अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आगे बताया, “शुरू में गरीब रथ के स्लीपर कोच में यह व्यवस्था शुरू की गई थी। उसी को ध्यान में रखते हुए इस कांसेप्ट को स्लीपर में शुरू करने का प्लान किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा, “स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को कई बार लगेज भारी हो जाता है। ऐसे में उन्हें तकिया और चादर देने की योजना है।”

अमरकंटक एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेलयात्रियों को यह सुविधा 15 मई से मिलने लगेगी। इस सुविधा के लिए रेलवे ने शुल्क भी तय किया है। बेडशीट के लिए 40 रुपए और पिलो (तकिया) के लिए 30 रुपए देने होंगे, जबकि दोनों लेने पर 70 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसी कोच के बेडरोल के कलर से इस पिलो और बेडशीट के कलर अलग होंगे। चोरी होने या फिर सुरक्षा के लिहाज से इस तरह का प्लान किया गया है। बिलासपुर हेडक्वार्टर से भी इसका अप्रूवल मिल चुका है।

बताया जा रहा है कि प्रयोग के तौर पर बेडरोल देने की सुविधा का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा तो दूसरे ट्रेनों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts