देश

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सोने का भाव 152900 के पार, चांदी का देखें रेट

सोने और चांदी के रेट में 27 अप्रैल को तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर दोनों में ही हल्की बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ है. सोने का रेट 246 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 152945 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. चांदी 764 रुपये चढ़कर 245400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 4,743 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 0.13% की बढ़त के साथ 76.475 पर कारोबार कर रहा है.

सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की ही तेजी देखी जा रही है, क्योंकि मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से सोना निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो गया. साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की चिंता गहरी हुई, जिससे यह उम्मीद बढ़ी कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं. इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति न होने से भी बाजार में अनिश्चितता बनी रही, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा.

अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी का  रेट

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,54,030 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दक्षिण भारत में चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा नजर आ रही है, जहां 24 कैरेट गोल्ड करीब 1,54,900 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts