मध्यप्रदेश

पीएम मोदी एमपी को देंगे 2 नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश की आधुनिक और किफायती अमृत भारत एक्सप्रेस की दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

अयोध्या से मुंबई तक नया रूट

पहला रूट अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच है, जो जबलपुर और इटारसी होकर गुजरेगा। यात्रा के दौरान प्रयागराज से चलकर यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, जबलपुर और इटारसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद भुसावल, जलगांव और नासिक होते हुए मुंबई (LTT) तक जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से जबलपुर और सतना के यात्रियों को अयोध्या और मुंबई के लिए एक तेज विकल्प मिलेगा।।

बनारस से पुणे तक सीधी कनेक्टिविटी

दूसरा रूट बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच है। बनारस से शुरू होने वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इटारसी को सीधा कनेक्टिविटी देगी। बनारस और प्रयागराज के रास्ते यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम और इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद यह हरदा, खंडवा और भुसावल होते हुए पुणे के हडपसर स्टेशन तक जाएगी। यह ट्रेन खासतौर पर भोपाल और नर्मदापुरम के उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो पुणे या बनारस की यात्रा करते हैं।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भले ही नॉन-एसी हों, लेकिन इनमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल होल्डर, चार्जिंग पॉइंट, बेहतर कुशन सीटें और आधुनिक शौचालय शामिल हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts