देश

ईरान युद्ध ने ली अमेरिकी नेवी सेक्रेटरी की बलि, सेना में लगातार चौथा बदलाव, घातक होगी रणनीति या छिड़ा गृहयुद्ध

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में फिर से एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस बार नौसेना सचिव जॉन फेलन को उनके पद से हटा दिया है. पेंटागन ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, हालांकि उन्हें हटाने का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया. सूत्रों के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि फेलन और हेगसेथ के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. बताया जा रहा है कि फेलन ने कई बार कमांड चेन को दरकिनार कर सीधे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क किया, जिससे नाराजगी बढ़ गई. फेलन के हटने के बाद नौसेना के अंडरसेक्रेटरी हंग काओ को फिलहाल कार्यवाहक जिम्मेदारी दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts