क्रांइमछत्तीसगढ़

CG E-Challan Fraud: फर्जी ई-चालान लिंक से मोबाइल हैक, खाते से 7.42 लाख रुपए पार

रायपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ठगों ने ई-चालान के नाम पर युवक को निशाना बनाकर उसके खाते से लाखों रुपए साफ कर दिए। अब साइबर अपराधी लोगों को फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजकर उन्हें जाल में फंसा रहे हैं।

मामले के मुताबिक, प्रार्थी पवित्र पाल, निवासी आरडीए कॉलोनी, ने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे रोहित के मोबाइल पर 10 से 16 अप्रैल के बीच आरटीओ ई-चालान से जुड़ी एक एपिक (APK) फाइल आई थी। जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया गया, मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों के हाथों में चला गया।

इसके बाद ठगों ने कुछ ही मिनटों में रोहित के बैंक खाते से 7 लाख 42 हजार 209 रुपए ट्रांसफर कर लिए। खाते से पैसे कटने का मैसेज मिलने पर रोहित को ठगी का अहसास हुआ और तुरंत इसकी शिकायत की गई।

इस पूरे मामले को साइबर सेल को सौंप दिया गया है, जहां कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, पीडीएफ या एपीके फाइल को बिल्कुल न खोलें। ई-चालान से जुड़ी जानकारी सिर्फ ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी ऐप के माध्यम से ही जांचें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts