छत्तीसगढ़

आक्रोश रैली के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति, इन रास्तों पर रहेगी जाम की स्थिति, देखें एडवाइजरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को निकलने वाली आक्रोश रैली के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। अगर आप आज शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने की योजना बना रहे हैं, तो आपको जाम का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के विरोध में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवाइजरी की है।

यह रैली बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर शहर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। इस दौरान बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग प्रभावित रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, रैली इंडोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। भीड़भाड़ के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक इन मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा।

इस दौरान जिन प्रमुख स्थानों पर असर पड़ेगा, उनमें बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज क्षेत्र, गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक (सदर बाजार), महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक, बंजारी चौक, कालीबाड़ी चौक, आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक तक के मार्ग शामिल हैं।

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। इसके तहत बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट, नेहरू नगर की ओर जा सकते हैं। वहीं कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा और अम्बेडकर चौक होते हुए भी आवागमन किया जा सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से इन क्षेत्रों में जाने से बचें और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts