छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी; 15 जून तक रहेंगे बंद

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दी है।

प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी रायपुर में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है, “प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts