विदेश

चीन में बॉलीवुड का जलवा: 7 साल की बच्ची ने डांस से मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। चीन की एक 7 साल की बच्ची ने बॉलीवुड गाने पर ऐसा शानदार डांस किया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी बच्ची मेहमानों के बीच पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है। खास बात यह है कि यह डांस चीन में हो रहा है और बच्ची पूरी तरह से चाइनीज है, लेकिन उसके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशंस बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल के हैं। वह “धूम ताना” गाने पर जिस अंदाज में थिरक रही है, वह देखने लायक है।

जैसे ही म्यूजिक बजता है, बच्ची के कदम भी उसी ताल में तेजी से चलने लगते हैं और कुछ ही पलों में वह अपने डांस से पूरी महफिल जमा देती है। वहां मौजूद लोग भी उसके प्रदर्शन को देखकर हैरान रह जाते हैं और लगातार उसे देखते रहते हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर asifinchina नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक भी मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बच्ची अलग ही लेवल की डांसर है।” वहीं दूसरे ने कहा, “क्या एक्सप्रेशंस हैं, क्या स्टेप्स किए हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मेरी तमन्ना है कि मैं इसका डांस लाइव देख पाती।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts