छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हादसा, 6 मजदूरों की मौत, मामले की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में लगे बॉयलर के अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद घायलों को तुरंत रायगढ़ के जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुल 18 घायलों को भर्ती किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक यहां का वेंटीलेटर फुल हो चुका, इसलिए अन्य झुलसे लोगों को अन्य अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts