छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, रायपुर में पारा 41°C, 15 अप्रैल से हीटवेव के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपना असर तेज कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में सबसे कम 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि “एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम विहार से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवा आने के कारण प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश में 13 अप्रैल को मौसम शुष्क रह सकता है. मध्य भाग में 15 अप्रैल से ग्रीष्म लहर चलने और ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की संभावना है.”

राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो यहां आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts