छत्तीसगढ़राजनीति

साड़ी घोटाले पर सियासत! : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित की गई साड़ी में घोटाले की बात कही जा रही है। तमाम आरोपों के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने गुणवत्ता को लेकर आई शिकायतों पर प्रतिक्रिया दी है।

साड़ियों की गुणवत्ता पर मिली शिकायतें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, कई स्थानों से साड़ी की क्वालिटी को लेकर शिकायतें मिली हैं, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी साड़ियां खराब नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं साड़ी का उपयोग कर और धोकर देखा है।

जांच और बदलने के निर्देश

मंत्री ने कहा कि जहां-जहां से साड़ी को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, वहां खराब साड़ियों को बदलकर नई साड़ियां देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गड़बड़ी की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि, कांग्रेस के जमाने में साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस कार्यकाल की साड़ी पहनने लायक नहीं होती थी। तब की साड़ी मछली झोलने (पकड़ने) के काम आती थी।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts