छत्तीसगढ़

जीते जी रक्तदान “मानव व देश की सेवा”मरने के बाद अंग व देह दान का संकल्प! इस दुनिया से जाने के बाद जरुरतमंद लोगों को नये जीवन देने की चाह

 

हैरान कर देने वाली सच : भारत में प्रतिदिन लगभग 63 हजार लोगों को मृत्यु होती है जबकि देहदान या अंग दान की दर बहुत कम है प्रति 10 लाख आबादी पर 0.52 के करीब हालांकि 2023 में 17000 से अधिक अंगदान जीवित और मृत मिलकर हुए, लेकिन मृत्यु की तुलना में यह काफी कम है,कुल मृत्यु में से केवल 0.0001% से कम लोग ही देह दान कर  पाते हैं, जबकि हर साल लगभग 5 लाख लोगों को अंग प्रत्यारोपण की  आवश्यकता होती  है।
ऐसे में संस्कारधानी राजनांदगांव जिले के एक छोटे से गांव – ग्राम.पोस्ट नवागांव थाना -सोमनी जिला -राजनांदगांव
(वर्तमान 6वीं बटालियन रायगढ़ में आर. चालक के पद पर पदस्थ ) छ ग के एक परिवार के पति-पत्नी ने जरूरतमंदों को मरणोपरांत नये जीवन  देने के लिए अंग दान एवं शरीर दान करने से चिकित्सा के छेत्र में बच्चे अध्यन -अध्यापन कर सके इस लिए लिये हम दोनों ने यह संकल्प लिये है, जो मानव समाज के लिए एक प्रेरणा है, परिवार के श्रीमती रूखमणी साहू और पति श्री सोहन  लाल साहू द्वारा मरणोपरांत शरीर दान एवं अंग दान कर लोगों क़ो जागरूक कर रहे हैं, श्री साहू जी के माध्यम से शरीर दान, अंग दान के लिए लगभग 12 से 15 लोगों को भी प्रेरित कर चुके हैं, तथा समाजिक कुप्रथा मृत्यु भोज ना कर उस पैसे का उपयोग शिक्षा स्वास्थ्य एवं दूसरों की भलाई के लिए उपयोग करना चाहते हैं, तथा श्री साहू जी द्वारा जरुरतमंद लोगों क़ो अभी तक 14 बार रक्तदान कर नया जीवन दे चुके है,तथा जितने उम्र है उतने हीं जरुरतमंद लोगों क़ो रक्तदान कर नया जीवन देने का संकल्प है,जो इस वर्तमान परिदृश्य मे एक मिसाल है.

श्रीमती रूखमणी साहू ने :सीएम साय को लिखा पत्र:

:सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु लिखा पत्र:

अन्य राज्यों में जैसे M.P ओडिशा, तमिलनाडु, आन्द्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, गुजरात जैसे राज्यों में शरीर दान, अंग दान करने वाले व्यक्ति को राजकीय सम्मान के साथ  अंतिम विदाई दिया जा रहा है, परंतु हमारे छ.ग राज्य में सिर्फ अंग दाताओं के परिजनों क़ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है, जो की समाज में जागरूकता लाने के लिए पर्याप्त नहीं है, अन्य राज्यों की तरह हमारे छ. ग. राज्य में भी शरीर दान एवं अंग करने वाले व्यक्तियों क़ो राजकीय सम्मान दे, ताकि  लोगों मे निश्वार्थ भाव से शरीर दान, अंग दान के लिए आगे आये वा जागरूकता बढ़े,!

नाम= श्रीमती रुखमणी साहू
पति = सोहन लाल साहू (रेडियो श्रोता )
पता = ग्राम पो. नवागांव
थाना  = सोमनी
जिला राजनांदगाँव छ. ग (वर्तमान 6वीं बटालियन रायगढ़ )
फोन 9406065560

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts