व्यापार

iPhone 15 पर बड़ी गिरावट: 40 हजार से कम में खरीदने का मौका

अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं और कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सही समय हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा पर ‘एवरीथिंग ऐप्पल’ सेल शुरू हो चुकी है, जिसमें iPhone 15 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। 3 अप्रैल से शुरू हुई इस सेल में यह फोन 40,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 के फीचर्स पर एक नजर

2023 में लॉन्च हुआ iPhone 15 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Apple का A16 Bionic प्रोसेसर दिया गया है और यह 6GB रैम के साथ काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। यह iOS 17 पर चलता है और आगे iOS 26 अपडेट भी मिलेगा। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

ऐसे मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

अभी Flipkart और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर iPhone 15 की कीमत करीब 59,900 रुपये है, जबकि क्रोमा पर यह 58,490 रुपये में लिस्टेड है। यहां ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक और 1,500 रुपये का कूपन भी मिल रहा है, जिससे कीमत घटकर 55,990 रुपये रह जाती है।

इसके अलावा, पुराने फोन के बदले पर 12,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 15 की प्रभावी कीमत लगभग 39,990 रुपये तक पहुंच जाती है।

अभी खरीदना क्यों है फायदे का सौदा

iPhone 15 में वही 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो नए iPhone 16 में भी दिया गया है। इसमें आईफोन 16 वाला ही रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। बैटरी में भी ज्यादा फर्क नहीं है। ऐसे में कम कीमत पर यह फोन iPhone 16 के मुकाबले बेहतर डील बन जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts