देशव्यापार

LPG बुकिंग के नए नियम लागू, अब महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ही कर सकेंगे बुक

देश में LPG सिलेंडर की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के अनुसार अब एक उपभोक्ता महीने में अधिकतम दो गैस सिलेंडर ही बुक कर सकेगा। अगर कोई ग्राहक इस सीमा से ज्यादा सिलेंडर बुक कराने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को ब्लॉक करा सकता है या फिर अतिरिक्त वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

सरकार हर वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के दौरान एक कनेक्शन पर 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ग्राहक 3 और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीद सकता है। इस तरह एक साल में कुल 15 सिलेंडर तक बुक किए जा सकते हैं।

नए नियमों के तहत सिलेंडर बुकिंग के बीच का अंतर भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां दूसरा सिलेंडर 21 दिन बाद बुक किया जा सकता था, अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के लिए एक नया सिस्टम शुरू किया है। अगर कोई ग्राहक 12 सिलेंडरों का कोटा पूरा करने के बाद भी अतिरिक्त सिलेंडर लेना चाहता है, तो उसे “Hello BPCL” मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस प्रक्रिया में कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जैसे—
क्या आपके घर पर कोई पारिवारिक समारोह जैसे कि शादी वगैरह या कोई खास कार्यक्रम है?
मेहमानों की अनुमानित संख्या कितनी है?
इन जवाबों के आधार पर तय किया जाएगा कि अतिरिक्त सिलेंडर दिया जाए या नहीं।

इसके अलावा डिलीवरी के समय अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP (DAC) आएगा, जिसे बताने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। बुकिंग भी केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही संभव होगी, इसलिए नंबर अपडेट रखना जरूरी है।

सरकार ने e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं ने KYC अपडेट नहीं कराया है, उनकी सब्सिडी रोकी जा सकती है या बुकिंग में परेशानी आ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts