व्यापार

1 अप्रैल से पैन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN; अतिरिक्त दस्तावेज होंगे अनिवार्य

पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में 1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो नया पैन कार्ड बनवाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आवेदन से पहले नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

अब तक 31 मार्च 2026 तक पैन कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना आसान था और ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन 1 अप्रैल से यह प्रक्रिया सख्त हो जाएगी और केवल आधार के आधार पर पैन कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा।

नए नियमों के तहत आवेदकों को पहचान और जन्म से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या अन्य सरकारी दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। जिससे पैन कार्ड पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।

इसके अलावा, पैन कार्ड में दर्ज सभी जानकारी का आधार कार्ड से मेल खाना अनिवार्य होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले आधार में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण सही और अपडेट होना जरूरी है।

सरकार नए आवेदन फॉर्म भी लागू करने जा रही है। जो 1 अप्रैल 2026 के बाद अनिवार्य होंगे। इसके बाद पुराने फॉर्म मान्य नहीं होंगे और पैन से संबंधित सभी कार्य केवल नए फॉर्म के माध्यम से ही किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts