शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट आई है. 1300 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स अब और टूट गया है. सुबह 10:45 बजे यह 1788 अंकों की गिरावट के साथ 72744 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 भी 570 अंक गिरकर 22543 पर ट्रेड कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था. सभी 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे हैं. निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 क्रमश 3.82% और 3.45% गिर गए. निफ्टी ऑटो, मीडिया, बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग 2% तक गिर गए हैं. हिंडाल्को, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर हैं.
भारतीय शेयरों बाजारों में शुक्रवार (20 मार्च) को मजबूत रिकवरी देखने को मिली. कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 325.72 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 74,532.96 के लेवल पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 112.35 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 23,114.50 के लेवल पर बंद हुआ था.
शेयर बाजार में हाहाकार, 1700 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22,600 से नीचे
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




