देश

सोना-चांदी धड़ाम, निवेश का प्लान है तो जानिए पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

इस कारोबारी हफ्ते में भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज रही. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट (999 प्योरिटी) सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते (16-20 मार्च) बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इसकी कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव और इसके लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें.
सोने का हाल: 8,496 रुपये की बड़ी गिरावट
सोमवार (16 मार्च) को सोने की कीमत 1,55,714 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो शुक्रवार (20 मार्च) तक गिरकर 1,47,218 रुपये पर आ गई. इसका मतलब है कि सिर्फ 5 दिनों में सोने के दाम 8,496 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गए हैं. शादी-ब्याह के सीजन से पहले यह गिरावट ग्राहकों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है.
चांदी का हाल: 16,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमतों में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. हफ्ते की शुरुआत में चांदी 2,48,711 रुपये प्रति किलो थी, जो बुधवार को 2.50 लाख रुपये के करीब पहुंच गई थी. हालांकि, हफ्ते के अंत तक इसमें भारी गिरावट आई और शुक्रवार को यह 2,32,364 रुपये पर बंद हुई. पूरे हफ्ते में चांदी 16,347 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts