विदेश

आईआईटी खड़गपुर के ग्रेजुएट ने अमेरिका में लगाया चाय का ठेला, 780 रुपये में बेच रहे मसाला चाय

लॉस एंजिल्स। आमतौर पर आईआईटी से पढ़ाई करने वाले छात्र बड़ी कंपनियों में ऊंचे पैकेज वाली नौकरी करते हैं या अपना स्टार्टअप शुरू करते हैं। लेकिन आईआईटी से पढ़ाई कर चुके एक युवक ने अमेरिका में चाय का ठेला लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

दरअसल, यह युवक आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई कर चुका प्रभाकर प्रसाद है। प्रभाकर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार बाद में भोपाल में बस गया था। उनकी स्कूली शिक्षा भी भोपाल में ही पूरी हुई।

आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद प्रभाकर ने मुंबई में बॉडीबिल्डिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां खास सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद वे अपनी गर्लफ्रेंड के पास अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की।

हालांकि साल 2025 में टेक सेक्टर में छंटनी की बड़ी लहर आई, जिसकी चपेट में आकर प्रभाकर की नौकरी भी चली गई। नौकरी जाने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भारतीय मसाला चाय का ठेला शुरू कर दिया।

दिलचस्प बात यह है कि उनके ठेले पर एक कप मसाला चाय की कीमत 8 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 780 रुपये के बराबर है। प्रभाकर की यह अनोखी पहल और उनकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी मेहनत और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts