खेल

IPL 2026 का ओपनिंग मैच होगा धमाकेदार, RCB–CSK आ सकते हैं आमने-सामने

आईपीएल 2026 के नए सीजन का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। लीग का आगाज इस महीने 28 मार्च से होने की संभावना है, हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस बीच टूर्नामेंट के पहले मैच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आमतौर पर आईपीएल का पहला मुकाबला पिछले सीजन की फाइनल खेलने वाली टीमों के बीच कराया जाता है। लेकिन इस बार परंपरा बदलती हुई दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कराया जा सकता है।

पिछले सीजन का फाइनल आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इस बार भी दोनों टीमों के बीच ही पहला मैच होगा, लेकिन अब खबर है कि आरसीबी के सामने पंजाब की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उतर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि तभी होगी जब बीसीसीआई पूरा शेड्यूल जारी करेगा।

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई 12 मार्च को शेड्यूल जारी कर सकता है। संभावना है कि पहले 20 से 30 दिनों का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा, जबकि बाकी मुकाबलों का शेड्यूल बाद में सामने आएगा।

आईपीएल के पहले मैच को हमेशा ब्लॉकबस्टर बनाने की कोशिश की जाती है। इसलिए दो बड़ी टीमों के बीच पहला मैच कराया जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा मानी जाती है।

इस बीच अगर पंजाब किंग्स की बात की जाए तो ये टीम 29 मार्च को टीम अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने होमग्राउंड मुल्लांपुर में खेलती हुई नजर आ सकती है।

फिलहाल सभी की नजरें बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts