व्यापार

न पेट्रोल न डीजल! सूरज की रोशनी से चलेगी ये कार, 50 हजार लोगों ने कर दी बुकिंग

दुनिया में पर्यावरण को बचाने के लिए इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी दिशा में अब एक नई तकनीक सामने आई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित कंपनी Aptera Motors ने ऐसी कार बनाई है जो सूरज की रोशनी से चल सकती है। यह एक सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। और अब तक करीब 50 हजार लोग इस कार का प्री-ऑर्डर कर चुके हैं।

कार की टेस्टिंग जारी
शुरुआत में यह कार सिर्फ प्रोटोटाइप मॉडल थी यानी इसे हाथ से बनाकर टेस्ट किया जाता था। अब कंपनी ने इसके प्रोडक्शन के लिए 14 स्टेशनों वाली असेंबली लाइन शुरू कर दी है। इससे अब इस कार को बड़े स्तर पर बनाया जा सकेगा। फिलहाल तैयार हो रही गाड़ियों को कई तरह के जरूरी टेस्ट से गुजरना होगा, जिनमें ब्रेक टेस्ट, गर्मी में टेस्ट और क्रैश टेस्ट जैसे परीक्षण शामिल हैं। जब ये सभी टेस्ट पूरे हो जाएंगे और सरकार से अनुमति मिल जाएगी, तब कंपनी इस कार को बाजार में बेचना शुरू करेगी।

इस कार का डिजाइन भी काफी अनोखा है। इसका आकार कुछ हद तक एयरक्राफ्ट जैसा दिखाई देता है, इसे इस तरह बनाया गया है कि, ये हवा को आसानी से चीरते हुए आगे बढ़ सके। टेस्टिंग के दौरान इसका अच्छा प्रदर्शन देखा गया।

फीचर्स और रेंज
इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी छत पर लगे सोलर पैनल हैं, जो सूरज की रोशनी से ऊर्जा लेते हैं। इससे कार रोजाना लगभग 38 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर इसकी रेंज करीब 643 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी भविष्य में लगभग 1600 किलोमीटर रेंज वाला मॉडल लाने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि, कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 साल तक काम किया है। पहली बार इसका कॉन्सेप्ट 2007 में दिखाया गया था और बाद में 2019 में प्रोजेक्ट फिर शुरू हुआ। कंपनी की प्लानिंग है कि साल 2026 के अंत तक इस कार की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts