खेल

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को BCCI का बड़ा इनाम, 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई ने इनामों की बारिश कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस फैसले के साथ बोर्ड ने अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

इससे पहले 2024 में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया था। अब 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद बोर्ड ने उससे भी बड़ी राशि देने का फैसला किया है।

दरअसल, कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन गया।

BCCI ने एक रिलीज में कहा:
“भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद 131 करोड़ का कैश इनाम देने की घोषणा की है. भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई, सफलतापूर्वक अपना टाइटल बचाया और टूर्नामेंट के इतिहास में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अपने पास रखने वाली पहली टीम बन गई. इस जीत के साथ, भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई. बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts